ईरानी सांसदों ने ग्रुप 5+1 के साथ ईरान की वार्ताकार टीम का समर्थन किया है। बुधवार को ईरानी संसद के खुले सत्र के ख़त्म होने पर ईरानी सांसदों ने एक बयान में कहा कि जैसा कि सुप्रीम लीडर ने स्पष्ट रूप से ईरान को परमाणु ईंधन की आवश्यक मात्रा का उल्लेख किया है, इसलिए ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम को चाहिए कि वह ऐसा कोई समझौता न करें जिससे इस मात्रा का उल्लंघन हो या भविष्य में ग्रुप 5+1 की ओर से दबाव पड़े।
ईरानी सांसदों ने कहा कि शोध व विकास ईरान की लाल रेखा है क्योंकि सबसे कम ख़र्चे, समय और उच्च गुणवत्ता के साथ ज़रूरत भर उत्पादन तक पहुंचना इन टेक्नालॉजी का तक़ाज़ा है। साथ ही यह टेक्नालॉजी जनता की ज़रूरत के रेडियो आइसोटोप की आपूर्ति करती है और औद्योगिक विकास में सहायता करती है।
ईरानी सांसदों ने ईरान के ख़िलाफ़ सभी अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों के समापन पर बल देते हुए, परमाणु मामले के सामान्य प्रक्रिया में लौटने और ईरान के परमाणु अप्रसार संधि एन पी टी में वर्णित अधिकारों से संपन्न होने की मांग की।
ज्ञात रहे वियना में ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच व्यापक परमाणु सहमति की प्राप्ति के लिए छठे चरण की वार्ता जारी है। यह वार्ता बीस जून तक जारी रहेगी।
16 जुलाई 2014 - 15:45
समाचार कोड: 624530
ईरानी सांसदों ने ग्रुप 5+1 के साथ ईरान की वार्ताकार टीम का समर्थन किया है।