इराक़ के राष्ट्रीय गठबंधन के प्रमुख ने कहा कि इराक़ के शत्रु, अपनी विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम देने के लिए कुर्दिस्तान क्षेत्र की सुरक्षा व स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इब्राहीम जाफ़री ने सोमवार को गठबंधन के सदस्यों व अधिकारियों से भेंट के बाद एक बयान में कहा कि इराक़ के शत्रु, कुर्दिस्तान क्षेत्र में मौजूद स्वतंत्रता और सुरक्षा की उचित स्थिति से लाभ उठाते हुए देश के विरुद्ध विध्वंसक कार्यवाहियां कर रहे हैं।
उन्होंने अपने बयान में बल दिया कि चूंकि कुछ क्षेत्र बग़दाद-अरबील के संयुक्त संचालन के अंतर्गत है, अतः इराक़ी सेना इन क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही है।
श्री जाफ़री ने इराक़ के शरणार्थियों की विषम परिस्थितियों और सुरक्षित स्थानों तक उन्हें पहुंचाने में आने वाली समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शीया और सुन्नी, अरब और कुर्दों तथा इराक़ी गुटों के मध्य मतभेद के बढ़ने की ओर से सचेत किया।
ज्ञात रहे कि इराक़ी प्रधानमंत्री ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि यह कदापि सहन नहीं किया जाएगा कि अरबील, आईएसआईएल का गढ़ बने।
14 जुलाई 2014 - 14:44
समाचार कोड: 623973
इराक़ के राष्ट्रीय गठबंधन के प्रमुख ने कहा कि इराक़ के शत्रु, अपनी विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम देने के लिए कुर्दिस्तान क्षेत्र की सुरक्षा व स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं।