इराक़ सरकार बग़दाद के पश्चिम में स्थित अर्रमादी शहर में आतंकवादियों से लड़ने के लिए चार हज़ार स्वंयसेवी रवाना कर रही है।
असोशिएटेड प्रेस के अनुसार इराक़ के अलअंबार प्रांत में इराक़ी सेना की कार्यवाही करने वाली टुकड़ी के कमान्डर जनरल रशीद फ़लीह ने शनिवार को बताया कि ढाई हज़ार स्वंयसेवी शुक्रवार रमादी भेजे गए हैं और बाक़ी शनिवार को भेजे जाने वाले हैं।
इन स्वंयसेवियों में अधिकांश आयतुल्लाह सीस्तानी के आह्वान पर आतंकवादियों से लड़ने के लिए तय्यार हुए हैं।
अलअंबार प्रांत के केन्द्र रमादी बग़दाद से 115 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है और यह शहर ही इराक़ में तनाव का मुख्य गढ़ है।
12 जुलाई 2014 - 17:30
समाचार कोड: 623474
इराक़ सरकार बग़दाद के पश्चिम में स्थित अर्रमादी शहर में आतंकवादियों से लड़ने के लिए चार हज़ार स्वंयसेवी रवाना कर रही है।