12 जुलाई 2014 - 17:19
परमाणु बातचीत में विदेश मंत्रियों की उपस्थिति उचित अवसर।

योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के प्रवक्ता माइकल मैन ने कहा है कि वियना में ग्रुप 5+1 के विदेश मंत्रियों की उपस्थिति ईरान के साथ परमाणु बातचीत में प्रगति के लिए उचित अवसर है।

योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के प्रवक्ता माइकल मैन ने कहा है कि वियना में ग्रुप 5+1 के विदेश मंत्रियों की उपस्थिति ईरान के साथ परमाणु बातचीत में प्रगति के लिए उचित अवसर है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार माइकल मैन ने युवा पत्रकार क्लब के साथ बातचीत में बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रुप 5+1 में से किस देश का विदेश मंत्री वियना आएगा किन्तु यह बातचीत में प्रगति और ईरानी विदेश मंत्री से मुलाक़ात के लिए उचित अवसर है।
माइकल मैन ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि कैथ्रिन एश्टन ने ग्रुप 5+1 के उन विदेश मंत्रियों से वियना आने का अनुरोध किया है जो ख़ाली हैं, कहा कि शायद विदेश मंत्रियों की उपस्थिति से बातचीत में प्रगति हो।
उन्होंने कहा कि आज भी पिछले सप्ताह की भांति विभिन्न स्तर पर बातचीत होगी और विशेषज्ञ स्तर की बातचीत जारी रहेगी।
कैथ्रिन एश्टन के प्रवक्ता ने एश्टन के वियना से बाहर जाने से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि बहरहाल लोगों का आना जाना लगा हुआ है।
विदेशी स्रोतों के अनुसार कैथ्रिन एश्टन वियना में ग्यारह दिनों तक परमाणु बातचीत के बाद आराम करने के लिए वियना से चली गयी हैं।
वियना में दो जुलाई से परमाणु बातचीत का छठा चरण शुरु हुआ और दोनों पक्ष व्यापक परमाणु सहमति की प्राप्ति के लिए बीस जुलाई की समयावधि तक सभी अवसरों का प्रयोग कर रहे हैं।