अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ऐमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वाच नें आले सऊद की सरकार पर कड़ी निंदा करते हुए, सऊदी अरब में मानवाधिकार के सक्रिय सदस्य की फ़ौरन रिहाई की मांग की है। अरबी ज़बान, विदेशी टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार जार्डन की राजधानी में ह्यूमन राइट्स वाच संगठन के सदस्य आदाम कोजल नें सऊदी अरब में मानवाधिकार के जाने माने सक्रिय सदस्य वलीद अबू ख़ैर के लिये सज़ा का आदेश दिये जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अबुल ख़ैर को मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय होने की वजह से क़ैद की सज़ा सुनाई गई है। आदाम कोजल नें आगे कहा कि अबुल ख़ैर को सज़ा दिया जाना, सऊदी अरब में विचारों की अभिव्यक्ति का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। इसी बीच मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा में ऐमनेस्टी इंटरनेशनल के डिप्टी डायरेक्टर नें भी सऊदी अरब में अबुल ख़ैर को क़ैद की सज़ा दिये जाने पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि सऊदी अरब के पदाधिकारी, अदालत का प्रयोग अपने विरोधियों को कुचलने में कर रहे हैं।
11 जुलाई 2014 - 18:03
समाचार कोड: 623211
ऐमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वाच नें आले सऊद की सरकार पर कड़ी निंदा करते हुए, सऊदी अरब में मानवाधिकार के सक्रिय सदस्य की फ़ौरन रिहाई की मांग की है।