9 जुलाई 2014 - 13:36
दाइश ने दसियों इराक़ियों को फांसी पर लटकाया।

इराक के दियाला प्रांत की सुरक्षा समिति के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने एक भयानक कार्यवाही में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दसियों निर्दोष इराक़ियों को फांसी पर लटका दिया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक के दियाला प्रांत की सुरक्षा समिति के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने एक भयानक कार्यवाही में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दसियों निर्दोष इराक़ियों को फांसी पर लटका दिया है। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार सादिक़ हुसैनी ने सोमरिया न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए कहा कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने पिछले दो सप्ताह के दौरान दियाला प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक निर्दोष नागरिकों को फांसी दे दी है।
हुसैनी ने बल दिया कि इराकी नागरिकों को निराधार आरोपों के आधार पर फांसी दी गई है। सादिक हुसैनी ने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने दियाला प्रांत और सलाहुद्दीन के बीच स्थित अल-अज़ीम प्रांत में इराक़ियों के सौ से अधिक घरों का सामान लूट लिया और और महिलाओं को अपनी वासना का निशाना बनाने की कोशिश की। दियाला प्रांत की सुरक्षा समिति के प्रमुख ने कहा कि राज्य के 95 प्रतिशत क्षेत्र इराक़ी सेना के नियंत्रण में है और बहुत जल्द ही बाक़ी के पांच प्रतिशत क्षेत्र को भी आतंकवादियों से खाली करवा लिया जाएगा।