वहाबी आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी सीरिया में 15 कुर्दों की हत्या कर दी है। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, उत्तरी अलेप्पो के शहर ऐनुल अरब के निकट कुर्दों और वहाबी आतंकवादियों के बीच, भीषण झड़पों में 15 कुर्द मारे गए।
दूसरी ओर, सीरिया के पूर्वी शहर होमाह के अबू दाली इलाक़े में वहाबी आतकंवादियों और सशस्त्र क़बाइलियों के बीच लड़ाई में 9 वहाबी आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए।
इन झड़पों के दौरान ही सीरिया के जंगी विमानों ने अलेप्पो के अतशाना गांव में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की।
सीरियाई फ़ौज ने विदेशी समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के विरूद्ध लड़ाई में प्रगति करते हुए उत्तरी अलेप्पो के कफ़र सग़ीर इलाक़े पर पूर्ण निंयत्रण कर लिया।
7 जुलाई 2014 - 11:13
समाचार कोड: 622056