नूरी मालेकी के इराक़ के प्रधानमंत्री बनने के विषय पर तेहरान और रियाज़ के बीच विचार-विमर्श पर आधारित रिपोर्टों का ईरान ने खण्डन किया है।
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय में अरब और अफ़्रीकी मामलों के प्रभारी ने इन रिपोर्टों को रद्द कर दिया है। हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इराक़ में प्रधानमंत्री के निर्धारण के संबन्ध में ईरान की ओर से सऊदी अरब के लिए विशेष दूत भेजे जाने और इस संदर्भ में तेहरान तथा रियाज़ के बीच विचार-विमर्श पर आधारित रिपोर्टें निराधार हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इराक़ के हालिया परिवर्तनों के बारे में ईरान और सऊदी अरब के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है। अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ईरान के राजनेता और धर्मगुरू, इस देश के संविधान के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक निर्णय करने में सक्षम हैं।
उल्लेखनीय है कि डेली गल्फ़ न्यूज़ पत्रिका ने लंदन टाइम्स के हवाले से लिखा है कि नूरी मालेकी के स्थान पर किसी अन्य को इराक़ का प्रधानामंत्री बनाने हेतु ईरान ने सऊदी अधिकारियों से वार्ता करने के लिए अपना प्रतिनिधि भेजा है।
6 जुलाई 2014 - 11:08
समाचार कोड: 621781
नूरी मालेकी के इराक़ के प्रधानमंत्री बनने के विषय पर तेहरान और रियाज़ के बीच विचार-विमर्श पर आधारित रिपोर्टों का ईरान ने खण्डन किया है।