3 जुलाई 2014 - 09:29
मस्जिदुल अक़सा पर इस्राईली फ़ौज ने किया हमला।

ज़ायोनी सैनिकों ने अपने बर्बरतापूर्वक कार्यवाही का क्रम जारी रखते हुए एक बार फिर मस्जदुल अक़सा पर हमला कर दिया।

ज़ायोनी सैनिकों ने अपने बर्बरतापूर्वक कार्यवाही का क्रम जारी रखते हुए एक बार फिर मस्जदुल अक़सा पर हमला कर दिया। फ़िलिस्तीन अल यौम समाचार एजेंसी के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार की सुबह एक बार फिर मस्जिदुल अक़सा पर हमला करके नमाज़ पढ़ने वालों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
ज़ायोनी सैनिकों ने इसी तरह नमाज़ियों को मस्जिद से निकल जाने पर विवश किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ज़ायोनी सैनिक मंगलवार से मस्जिदु अक़सा के आस पास तैनात हो गई हैं और मस्जिद में जाने वाले नमाज़ियों की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि मस्जिदुल अक़सा ज़ायोनियों का हमला सामान्य बन चुका है और चरमपंथी इस्राईली, सैनिकों की सहायता से प्रतिदिन मस्जिदुल अक़सा पर हमला करके इस पवित्र स्थल का अपमान करते हैं।