इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में सेना के आगे बढ़ने के साथ ही आतंकवादी गुट दाइश को भारी क्षति पहुंचने की रिपोर्टें सामने आ रही हैं।
अलआलम के अनुसार इराक़ी सेना के प्रवक्ता क़ासिम अता ने बुधवार को बग़दाद में एक प्रेस कांफ़्रेंस में, इराक़ी सेना को उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के तिकरीत शहर के दक्षिणी भाग में मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि सलाहुद्दीन, दियाला और अलअंबार प्रांतों में सेना की कार्यवाही में लगभग सौ तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए।
क़ासिम अता ने कहा कि विभिन्न प्रांतों में इराक़ी सेना की कार्यवाहियों में दसियों आतंकवादी ज़ख़्मी भी हुए हैं जिनमें अलअंबार प्रांत में दाइश का मुखिया अबु नोमान भी है।
इराक़ी सेना के प्रवक्ता ने बल दिया कि इराक़ के दक्षिणी प्रांतों की सुरक्षा स्थिति वांछनीय है।
3 जुलाई 2014 - 09:15
समाचार कोड: 621026
इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में सेना के आगे बढ़ने के साथ ही आतंकवादी गुट दाइश को भारी क्षति पहुंचने की रिपोर्टें सामने आ रही हैं।