27 जून 2014 - 19:15
आयतुल्लाह नम्र की सज़ाए मौत पर सऊदी अरब को भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के एक उच्च फ़ौजी कमाण्डर नें आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र को मौत की सज़ा सुनाए जाने पर रियाज़ सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि इस क़दम की सऊदी अरब को भारी क़ीमत चुकानी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के एक उच्च फ़ौजी कमाण्डर मेजर जनरल हसन फ़िरोज़ाबादी नें आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र को मौत की सज़ा सुनाए जाने पर रियाज़ सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि इस क़दम की सऊदी अरब को भारी क़ीमत चुकानी होगी।
उन्होंने शुक्रवार के दिन कहा कि जाने माने सऊदी शिया आलिमेदीन को मौत की सज़ा सुनाना बहुत ही चिंताजनक और चौंकाने वाला क़दम है।
उन्होंने कहा कि यह बात मानने योग्य नहीं है कि इस फ़ैसले में सऊदी अधिकारियों का कोई रोल नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सऊदी अदालत पुनर्विचार करेगी।
रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अदालत नें सऊदी सरकार की आलोचना और विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में 26 शिया लोगों समेत देश के महान आलिमेदीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िरुल नम्र को मौत की सज़ा सुनाई है।

टैग्स