27 जून 2014 - 13:26
बहरैन में ऑले ख़लीफ़ा सरकार क्रांति को कुचलने के लिये दाइश का सहारा लेगी।

बहरैन में विपक्ष व विरोधियों के सफ़ाए के लिए दाइश के गठन की कोशिश की जा रही है। बहरैन के कुछ सूत्रों ने इस बात से पर्दा उठाया कि आले ख़लीफ़ा शासन के गुप्तचर तंत्र का एक पूर्व अधिकारी विपक्षी नेताओं व विरोधियों की हत्या के लिए दाइश गुट का गठन करना चाहता है।

अलआलम टीवी चैनल ने मनामा पोस्ट के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि अमरीकी गुप्तचर संस्था को बहरैन के गुप्तचर तंत्र के पूर्व अधिकारी आदिल फ़ुलैफ़ल द्वारा बहरैन में दाइश बहरैन के नाम से आतंकवादी गुट के गठन के प्रयास का पता लगा है।
अमरीका के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने एक गुप्त बैठक में इस देश के बहरैन में पांचवे बेड़े के अधिकारियों को अगले सात चौदह फ़रवरी के प्रदर्शन के नतीजे की ओर से सचेत किया है और कहा है कि बहरैन में दाइश के निकट भविष्य में गठन के मद्देनज़र अगले साल बहरैन में हालात ख़राब हो जाएंगे।
फ़ुलैफ़ल बहरैन में चौदह फ़रवरी विरोध प्रदर्शन का कट्टर विरोधी है और हाल में उसने विरोधियों व विपक्षी नेताओं के दमन के लिए छापामार गुट के गठन की अपील की थी और कहा था कि सरकार को चाहिए कि वह विरोधियों को ज़िन्दा या मुर्दा गिरफ़्तार करे।

टैग्स