27 जून 2014 - 12:58
इराक़ में वहाबी आतंकवादियों की हार का सिलसिला जारी, फ़ौज को बड़ी कामयाबी।

इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने उत्तरी शहर मूसल के नज़दीक तकफ़ीरी आतंकवदी गुट दाइश के 90 से भी ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है।

इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने उत्तरी शहर मूसल के नज़दीक तकफ़ीरी आतंकवदी गुट दाइश के 90 से भी ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। दाइश के आतंकवादी सलाहुद्दीन प्रांत में देश की सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी बीजी पर दोबारा क़ब्ज़ा करने के लिए हमला कर रहे थे।
फ़ौजी सूत्रों के अनुसार, महत्वपूर्ण तेल रिफ़ाइनरी की सुरक्षा पर फ़ौज की आतंकवाद विरोधी टुकड़ी तैनात है, जिसके साथ स्वयंसेवी बल भी हैं। फ़ौजी अधिकारियों ने रिफ़ाइनरी और पश्चिमी शहर हदीसा में स्थित दूसरे सबसे बड़े बांध पर तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े पर आधारित मीडिया में आ रही रिपोर्टों को निराधार बताते हुए कहा कि रिफ़ाइनरी पर हमले के समय दाइश के तीन प्रमुख सरग़ना मारे गए हैं।
हालांकि आतंकवादियों ने दावा किया है कि उन्होंने हदीसा के आस पास के तीन इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया है। इस बीच, गुरुवार को इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने तिकरित के दक्षिण में स्थित अल-अलम ज़िले पर दोबारा कंट्रोल कर लिया है। इसी मध्य रिपोर्टों के अनुसार इराक के तिकरीत क्षेत्र से दाइश के आंतकवादी सामूहिक रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
इराक़ की सरकारी न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार दाइश के आतंकवादी तिकरीत से बीजी और करकूक की ओर भाग रहे हैं क्योंकि इराकी फ़ौज के हमलों में तेज़ी आ गयी है।
इराक़ी सैनिक गुरुवार को तिकरीत युनिवर्सिटी में हेलीकाप्टरों के माध्यम से घुसे और वहां उन्होंने दसियों आतंकवादियों को मार गिराया। फ़ौज की इस कार्यवाही में दाइश आतंकवादियों का अबूनबील नामक एक खतरनाक आतंकवादी बुरी तरह से घायल हो गया है जबकि युनिवर्सिटी पर इराकी फ़ौज का क़ब्ज़ा हो गया और सैनिकों ने यूनिवर्सिटी पर इराकी झंडा फहरा दिया।
दियाला प्रान्त में गर्वनर हाउस ने गुरुवार को बताया कि मंसूरिया क्षेत्र में झड़पों के दौरान १३ आतंकवादी मारे गये। मंसूरिया, बाकूबा से लगभग ३५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
उधर इराक़ के परिवहन मंत्री हादी अलआमेरी ने बताया है कि सअदिया नामक क्षेत्र के अलावा पूरे दियाला प्रान्त से आतंकवादियों को बाहर खदेड़ दिया गया है।

टैग्स