26 जून 2014 - 16:13
इस्राईली थिंक टैंक को भी ईरान की योग्यताओं पर विश्वास।

रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली थिंक टैंक को भी साइबर क्षेत्र में ईरान की योग्यताओं का लोहा मानने पर मजबूर होना पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली थिंक टैंक को भी साइबर क्षेत्र में ईरान की योग्यताओं का लोहा मानने पर मजबूर होना पड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज़ नें एक रिपोर्ट में साइबर क्षेत्र में ईरान की उच्च योग्यताओं की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि जो लोग भी पिछले कुछ सालों में ईरान की साइबर क्षमताओं पर नज़र रखे हुए हैं उन्हें इस बात पर हैरत नहीं होनी चाहिये कि यह देश इस क्षेत्र में बहुत बड़ी ताक़त बन चुका है।
इस्राईली थिंक टैंक नें इस बात का भी उल्लेख किया है कि साइबर क्षमताए इस बात का सुबूत हैं कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान इस क्षेत्र में काफ़ी समय आगे निकल चुका है। रिपोर्ट के अनुसार ईरानी धीरे धीरे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर क्षेत्र के विशेषज्ञ खिलाड़ी बनते जा रहे हैं।