इराक़ में गुरुवार की सुबह और पिछली रात की झड़पों में इराक़ी सैनिकों ने आईएसआईएल के दसियों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार गुरुवार की सुबह उत्तरी और पश्चिमी इराक़ में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के अबु अनस अश्शामी नामक सरग़ना सहित दसियों आतंकी मारे गए और उनके सैन्य उपकरणों को भारी नुक़सान पहुंचा।
बग़दाद के उत्तर में स्थित सलाहुद्दीन प्रांत में भी इराक़ी सैनिकों की कार्यवाही में आईएसआईएल का एक सरग़ना अपने कई साथियों के साथ मारा गया।
ज्ञात रहे इससे पहले इराक़ी सेना के प्रवक्ता क़ासिम अता ने बुधवार को प्रेस कांफ़्रेंस में बताया कि इराक़ी सेना ने देश के विभिन्न इलाक़ों में अपने अभियान में आईएसआईएल के 189 आतंकवादियों के मार गिराया और उसके चालीस वाहनों को भी तबाह कर दिया गया। दूसरी ओर इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार के फ़ल्लूजा शहर से आईएसआईएल के आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए जारी अभियान के दौरान इराक़ी सुरक्षा बलों ने इस शहर के पूर्वी और दक्षिणी प्रवेश द्वारों पर आईएसआईएल के 9 स्नाइपरों को मार गिराया।
26 जून 2014 - 16:12
समाचार कोड: 619267
इराक़ में गुरुवार की सुबह और पिछली रात की झड़पों में इराक़ी सैनिकों ने आईएसआईएल के दसियों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।