इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि इराक़ के पास आतंकवाद से लड़ने की ताक़त है और ईरान इस लड़ाई में इराक़ के साथ है और यदि इराक़ ने मांग की तो वह सैन्य उपकरण इराक़ भेजने पर तैयार है।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने अलआलम टीवी चैनल से एक साक्षात्कार में कहा कि इराक़ शक्तिशाली है और उसने अभी तक ईरान से सैनिक सहायता नहीं मांगी है।
उन्होंने कहा कि ईरान, इराक़ द्वारा मांग की दशा में अंतरराष्ट्रीय नियमों के अंतर्गत उसकी सैन्य सहायता करेगा।
कुछ संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी थी कि ईरान ने ड्रोन विमानों सहित कुछ सैन्य सहायता इराक़ भेजी है।
26 जून 2014 - 16:10
समाचार कोड: 619263