लेबनान की राजधानी बैरूत में एक होटल में एक आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया। अलमिनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने रोशा इलाक़े में स्थित डी रोय होटल की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया।
सूचना के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग होटल में ठहरे हैं जिसके बाद सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने होटल पर छापा मारा। छापे की सूचना मिलते ही आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जबकि सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने दूसरे आत्मघाती हमलावर को विस्फोट से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
सूचना के अनुसार दोनों आत्मघाती हमलावर सऊदी अरब के नागरिक थे। इस अभियान में एक सुरक्षाकर्मी हताहत जबकि दूसरा घायल हो गया। सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने होटल के पास से कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया।
घटना के बाद सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने होटल को घेराव कर जांच शुरू कर दी।
26 जून 2014 - 14:38
समाचार कोड: 619238