25 जून 2014 - 17:59
दियाला में आतंकी संगठन दाइश के विरुद्ध सम्मेलन

इराक़ के पूर्वी प्रांत दियाला के मेक़दादिया की नगर परिषद ने आतंकवादी गुट दाइश के आतंक को रोकने के लिए इस प्रांत के क़बीलों का सम्मेलन आयोजित किया है।

इराक़ के पूर्वी प्रांत दियाला के मेक़दादिया की नगर परिषद ने आतंकवादी गुट दाइश के आतंक को रोकने के लिए इस प्रांत के क़बीलों का सम्मेलन आयोजित किया है।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार मेक़दादिया नगर परिषद के अध्यक्ष अद्नान अत्तमीमी ने बुधवार को कहा कि दियाला क़बायली सम्मेलन में धर्म, राजनीति और सुरक्षा के इलाक़े से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सुरक्षा तंत्र का समर्थन करना है।
दूसरी ओर इराक़ के ज़ीक़ार प्रांत में “15 शाबान” नामक आंदोलन ने 1600 स्वंयसेवियों पर आधारित सैनिक गुट बनाया हैं जो आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध युद्ध में सुरक्षा बलों की सहायता करेगा।