23 जून 2014 - 21:39
दुनिया भर में लड़ाई से 5 करोड़ लोग बेघर हुए।

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थियों के संगठन यू एन एच सी आर नें अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यूरोपीय दुनिया में पिछले साल 5 करोड़ लोग दूसरे इलाक़ों में शरण लेने पर मजबूर हो गए हैं और यह संख्या दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे ज़्यादा है।

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थियों के संगठन यू एन एच सी आर नें अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यूरोपीय दुनिया में पिछले साल 5 करोड़ लोग दूसरे इलाक़ों में शरण लेने पर मजबूर हो गए हैं और यह संख्या दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे ज़्यादा है। यू एन एच सी आर की रिपोर्ट के अनुसार 5 करोड़ में से 1 करोड़ 67 लाख लोगों को जबरन अपना देश छोड़ना पड़ा जबकि 3 करोड़ 33 लाख लोग अपने ही वतन में बेघर हो गए। संगठन के प्रमुख एंटोन्यो गोट्रेस का कहना था कि ताज़ा संकटों से उत्पन्न होने वाली स्थिति इन आँकड़ों में बढ़ोत्तरी का कारण बनीं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल सबसे ज़्यादा पलायन सीरिया के संकट की वजह से हुआ, जहाँ लगभग 25 लाख लोग विदेशों में शरण लेने पर मजबूर हुए जबकि 65 लाख लोगों को देश में ही अपना घर छोड़ना पड़ा।
संयुक्त राष्ट्र के इस संगठन की व्यवस्था के अन्तर्गत अफ़ग़ानिस्तान, सीरिया और सूमालिया के शरणार्थी सबसे ज़्यादा संख्या में हैं जोकि दुनिया भर के मुहाजेरीन की कुल संख्या का 50 प्रतिशत से भी ज़्यादा है और पलायन करने वाले इन लोगों में आधी संख्या बच्चों की है।