16 जून 2014 - 08:20
वहाबी आतंकवादियों द्वारा दस सुन्नी उल्मा की हत्या।

इराक़ और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन दाइश नें मूसल पर क़ब्ज़ा कर के दस अहले सुन्नत उल्मा की हत्या कर दी है।

इराक़ और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन दाइश नें मूसल पर क़ब्ज़ा कर के दस अहले सुन्नत उल्मा की हत्या कर दी है।

कुर्द प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दाइश नें बअसियों की मदद से ऐसे दस अहले सुन्नत उल्मा को क़त्ल कर दिया जो उनके तकफ़ीरी विचारों के समर्थक नहीं थे। दाइश आतंकवादी संगठन इराक़ के पवित्र धार्मिक स्थलों को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच दाइश तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन नें मूसल शहर में स्कूलों की किताबों के इस्लामी शिक्षाओं के विरुद्ध होने के बहाने उन्हें जला डालने का आदेश दिया है। इस तकफ़ीरी संगठन नें अपने अपने इस क़दम का औचित्य बताते हुए ऐलान किया कि इन किताबों के लेख इस्लामी शिक्षाओं के ख़िलाफ़ हैं। इसके साथ ही दाइश आतंकी तत्वों नें मूसल में कई नौजवानों को सिर्फ़ इस लिये कोड़े लगाए कि वह टीवी पर ब्राज़ील में होने वाले फ़ुटबाल वर्ल्डकप का मैच देख रहे थे और उनके चेहरों पर दाढ़ियां नहीं थी।