फ़िलिस्तीन के वक़्फ़ और धार्मिक मामलों के मंत्री ने कहा कि इस्राएल की अतिग्रहणकारी हुकूमत तेजी के साथ क़ुद्स को यहूदी राज्य में बदलने की योजना पर अमल कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस्राईली सेना मस्जिद अक़सा पर कई बार हमले कर बैतुल मुक़द्दस के निवासियों की भावनाओं आहत करती रही हैं, उन्हें उलके घरों से निकाल कर उनके सामान को बर्बाद करती रही हैं।
उन्होंने मस्जिद अक्सा और क़ुद्स के खिलाफ यहूदी शासन की आक्रामक कार्यवाहियों से अरब और इस्लामी समुदाय की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा कि केवल निंदा करने का कोई फायदा नहीं है।
इस्राइली सैनिक लगभग हर दिन मस्जिद अक्सा पर हमले करते हैं और इस पवित्र स्थान के परिसर में मुसलमानों की भावनाओं को भड़काते हैं। उन्होंने कहा कि हद यह है कि फिलिस्तीनी नमाज़ियों पर हमला करने से परहेज नहीं करते हैं।
12 जून 2014 - 17:04
समाचार कोड: 615548
फ़िलिस्तीन के वक़्फ़ और धार्मिक मामलों के मंत्री ने कहा कि इस्राएल की अतिग्रहणकारी हुकूमत तेजी के साथ क़ुद्स को यहूदी राज्य में बदलने की योजना पर अमल कर रही है।