बोको हराम द्वारा पूर्वोत्तरी नाईजीरिया में किये गए हमले में 500 लोगों के मारे जाने की सूचना है। नाइजीरिया के अधिकारियों ने बताया है कि बोको हराम के आतंकवादियों ने बूरनो प्रांत के कुछ गावों पर गुरूवार को हमले शुरू किया था जिसमें अबतक कम से कम 500 लोग मारे जा चुके हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के बूरनो प्रांत के कुछ गांव अभी भी बोको हराम के कंट्रोल में हैं। ताज़ा रिपोर्ट से पता चलता है बोको हराम के सदस्यों ने मई 2013 से मार्च 2014 के दौरान नाइजीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में हमले करके कम से कम 3000 लोगों की हत्याएं की हैं।
ग़ौरतलब है कि हालिया कुछ दिनों के दौरान बोको हराम के हमलों में तेज़ी आई है।
8 जून 2014 - 19:34
समाचार कोड: 614534

बोको हराम द्वारा पूर्वोत्तरी नाईजीरिया में किये गए हमले में 500 लोगों के मारे जाने की सूचना है। नाइजीरिया के अधिकारियों ने बताया है कि बोको हराम के आतंकवादियों ने बूरनो प्रांत के कुछ गावों पर गुरूवार को हमले शुरू किया था