5 जून 2014 - 16:46
G7 ने मास्को के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध लगाने की दी धमकी।

जी7 या गुट सात ने रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। बुधवार को जारी किए गए बयान में जी7 में शामिल देशों अमरीका, कनाडा, जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, जापान और इटली ने मास्को से कहा है कि यूक्रेन को कमज़ोर करना बंद करे या फिर और अधिक प्रतिबंधों का सामना करने के लिए तैयार रहे।

ब्रसेल्स में बैठक के बाद जारी किए बयान में कहा गया है कि पूर्वी यूक्रेन में अशांति उत्पन्न करने का क़दम अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोकने की ज़रूरत है।
व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा, हम यूक्रेन में अधिक अस्थिरता की अनुमति नहीं देंगे। अगर हमने देखा कि स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है तो हमारी मेज़ पर तीसरे चरण के बहुत ही कड़े प्रतिबंधों का विकल्प मौजूद है।
दूसरी ओर रूस ने जी7 और यूरोपीय देशों के आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया है। मास्को का कहना है कि वह यूक्रेन में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, बल्कि वहां की ख़राब स्थिति के लिए कुछ यूरोपीय देश ज़िम्मेदार हैं।

टैग्स