4 जून 2014 - 06:56
यमन में सरकारी फ़ौजियों और हौसी फ़ाइटर्स में संघर्ष, 120 की मौत

यमन में सरकारी फ़ौजियों और हौसी फ़ाइटर्स के बीच हालिया झड़प में मरने वालों की संख्या 120 हो गयी है। अमरान प्रांत के उपराज्यपाल अहमद अलबक्री ने सोमवार को बताया कि यह झड़प सोमवार को अमरान प्रांत में हुई जिसमें सौ हौसी फ़ाइटर्स और बीस सरकारी फ़ौजी मारे गए।

उन्होंने बताया कि यह भीषण झड़प सोमवार की शाम दोनों पक्षों की ओर से संघर्ष विराम के बाद रुकी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह झड़प उस समय शुरु हुई जब जंगी जहाज़ के साथ फ़ौजियों ने अमरान शहर के नज़दीक स्ट्रेटिजिक क्षेत्र से हौसियों को बाहर करने की कोशिश की।

टैग्स