श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे ने इस देश की नौसेना को 29 हिंदुस्तानी मछुआरों को आज़ाद करने का आदेश दिया है। इन मछुआरों को उस समय पकड़ा गया था जब वे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे।
यह मछुआरे उन मछुआरों के समूह का हिस्सा थे जो 727 नौकाओं में सवार होकर रामेश्वरम से रवाना हुए थे। 31 मई की रात जब वह कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे तब श्रीलंका के नौसैनिकों ने उनमें से 29 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया है कि राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे की ओर से मछुआरों को आज़ाद करने का आदेश, हिंदुस्तान की नई सरकार के प्रति सद्भावना प्रदर्शित करने के लिए है।
4 जून 2014 - 06:23
समाचार कोड: 613490

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे ने इस देश की नौसेना को 29 हिंदुस्तानी मछुआरों को आज़ाद करने का आदेश दिया है। इन मछुआरों को उस समय पकड़ा गया था जब वे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे।