ईरान की एटमी वार्तकार टीम के सदस्य ने कहा है कि जारी सप्ताह में ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच विशेषज्ञ स्तर की बातचीत आयोजित होगी।
सैयद अब्बास इराक़ची ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए वियाना में एटमी एनेर्जी की इंटर-नेशनल एजेंसी आईएईए के निदेशक मंडल की बैठक के अवसर पर ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच विशेषज्ञ स्तर की बातचीत के आयोजन के बारे में कहा कि यह बातचीत जारी सप्ताह में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस बातचीत का लक्ष्य विशेषज्ञ व तकनीकी स्तर के हल तक पहुंचने के लिए तकनीकी समस्याओं की समीक्षा करना है और दोनों पक्षों की कोशिश है कि वार्ताकार पक्षों के दृष्टिकोणों को करीब लाने के लिए कोई रास्ता खोज लें।
विशेषज्ञ स्तर की इस बातचीत में ईरानी टीम का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में इंटर-नेशनल मामलों के प्रभारी हमीद बईदी नेजाद करेंगे जबकि ग्रुप 5+1 की टीम का नेतृत्व कैथरिन एश्टन के सहयोगी स्टीफ़न क्लिमेंट करेंगे।
2 जून 2014 - 18:42
समाचार कोड: 613158
ईरान की एटमी वार्तकार टीम के सदस्य ने कहा है कि जारी सप्ताह में ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच विशेषज्ञ स्तर की बातचीत आयोजित होगी।