2 जून 2014 - 15:25

इस्राईली फ़ौज ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न इलाक़ों पर जंगी जहाज़ों से हमला किया।

इस्राईली फ़ौज ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न इलाक़ों पर जंगी जहाज़ों से हमला किया।
समाचार एजेंसी मआ के अनुसार इस्राईली फ़ौज ने सोमवार की सुबह दो जंगी जहाज़ एफ़-सोलह से ग़ज़्ज़ा के दक्षिणी भाग के अबु जेराद इलाक़े पर दो रॉकेट फ़ायर किए। अबु जेराद ग़ज़्ज़ा का आर्मी एरिया है।
इसी तरह इस्राईली हुकूमत की एयर फ़ोर्स ने ग़ज़्ज़ा के पश्चिमी भाग के हतीन इलाक़े पर हवाई हमला किया। इन हमलों में किसी तरह के जानी नुक़सान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
ग़ौरतलब है रविवार को भी इस्राईली फ़ौजियों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई आवासीय इलाक़ों पर बुलडोज़रों व बक्तरबंद गाड़ियों से चढ़ाई की थी।

टैग्स