29 मई 2014 - 17:43
आतंकवाद और मज़हबी मतभेद, सबसे बड़ी समस्या।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान, एनपीटी का सदस्य है और हमारा यह मानना है कि एटमी हथियार नेशनल सुरक्षा को कमज़ोर करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध, उसके शांतिपूर्ण एटमी कार्यक्रम के संनब्ध में निराधार दावों पर आधारित हैं।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान, एटमी हथियार न बनाने के प्रति पूरी तरह तैयार है।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान, एनपीटी का सदस्य है और हमारा यह मानना है कि एटमी हथियार नेशनल सुरक्षा को कमज़ोर करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध, उसके शांतिपूर्ण एटमी कार्यक्रम के संनब्ध में निराधार दावों पर आधारित हैं।
विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने कहा है कि अतिवाद, हिंसा और मज़हबी मतभेद जैसी बातें मौजूदा दुनिया की मुख्य चुनौतियां हैं। जवाद ज़रीफ ने कहा कि यह विषय दुनिया में आतंकवाद में विस्तार का कारण बने हैं। अलजीरिया में नन अलाइंड मूव्मेंट की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नन अलाइंड मूव्मेंट के सदस्य देशों को भी आतंकवाद जैसी बुराई का सामना है। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों को अतिवादी लोगों तथा गुटों को नियंत्रित करने के लिए संयुक्त कार्यवाही करनी चाहिए। ईरान के विदेशमंत्री ने पिछले सात दशकों के दौरान फ़िलिस्तीनी जनता पर किये जाने वाले अत्याचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमें इस वास्तविकता को समझना चाहिए कि फ़िलिस्तीनियों को उनके वैध अधिकारों से वंचित करने के लिए क्या नहीं किया जा रहा है।

टैग्स