29 मई 2014 - 13:07
ईरान की निगाह में नन अलाइंड मूव्मेंट बहुत महत्वपूर्ण।

ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि नन अलाइंड मूव्मेंट आन्दोलन का अध्यक्ष रहने के नाते इस्लामी रिपब्लिक ईरान, इस आन्दोलन की नीतियों को लागू करने को विशेष महत्व देता है।

ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि नन अलाइंड मूव्मेंट आन्दोलन का अध्यक्ष रहने के नाते इस्लामी रिपब्लिक ईरान, इस आन्दोलन की नीतियों को लागू करने को विशेष महत्व देता है।
अब्बास इराक़ची ने बुधवार को अलजीरिया में नन अलाइंड मूव्मेंट के विदेश मंत्रियों की 17वीं बैठक के अवसर पर कहा कि यह संगठन, दुनिया की मौजूदा जटिल समस्याओं के समाधान में प्रभावी एवं उल्लेखनीय भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रियों की बैठक के आयोजन के बारे में मसौदा तैयार करने में ईरान ने भरसक प्रयास किया है।