29 मई 2014 - 12:54
सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध फौजी मिशन में कामयाबी।

आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना का देश व्यापी अभियान सफलतापूर्वक जारी है जिसके अंतर्गत सेना ने रीफ़े दमिश्क़ प्रांत के दक्षिणी क्षेत्र में दसियों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना का देश व्यापी अभियान सफलतापूर्वक जारी है जिसके अंतर्गत सेना ने रीफ़े दमिश्क़ प्रांत के दक्षिणी क्षेत्र में दसियों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
सीरिया के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सशस्त्र सेना ने बुधवार को आतंकवादियों के ठिकानों पर व्यापक हमले किया जिसमें दसियों आतंकवादी मारे गये जबकि सेना ने भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद भी ज़ब्त किया। मारे जाने वालों में अधिकतर सऊदी अरब के नागरिक हैं। सेना ने इसी तरह केन्द्रीय प्रांत हिम्स के तदमुर क्षेत्र में एक आतंकवादी को मार गिराया जो एक बिल्डिंग में बम लगाने का प्रयास कर रहा था।
सेना ने इसी तरह उत्तरी हलब में कार्यवाही करते हुए आतंकवादियों को भारी क्षति पहुंचाई जबकि सेना ने इस कार्यवाही के दौरान आतंकवादियों की कई सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इसी तरह आतंकवादियों के क़ब्ज़े वाले पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब और दक्षिणी दरआ में सेना ने कार्यवाही करते हुए कई गांव पर पुनः नियंत्रण कर लिया।