ईरानी विदेशमंत्री ने कहा है कि दुनिया के हालिया परिवर्तनों के दृष्टिगत नन अलाइंड मूव्मेंट को सदस्यों के मध्य पायी जाने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए एकता का प्रयास करना चाहिए।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को अलजीरिया में नन अलाइंड मूव्मेंट के विदेशमंत्रियों की 17वीं बैठक के उद्घाटन भाषण में बल दिया कि इस बैठक के आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विचार विमर्श हुए हैं। विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान की अध्यक्षता में न्यूयार्क में नन अलाइंड मूव्मेंट के समन्वय कार्यालय ने इस बैठक के घोषणापत्र के संकलन के लिए व्यापक प्रयास किए जो इस बात को दर्शाता है कि यह आंदोलन राष्ट्रों के हितों की रक्षा और दुनिया शांति और सुरक्षा की ओर उनके मार्गदर्शन पर पूरा विश्वास रखता है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने भाषण के बाद नन अलाइंड मूव्मेंट के विदेशमंत्रियों की सत्रहवीं बैठक की अध्यक्षता अलजीरिया के विदेशमंत्री रमतान लअमामेरा के हवाले कर दी।
ज्ञात रहे कि गुरुवार से अलजीरिया में नन अलाइंड मूव्मेंट के विदेशमंत्रियों की बैठक आयोजित हो रही है।
29 मई 2014 - 12:44
समाचार कोड: 612113
ईरानी विदेशमंत्री ने कहा है कि दुनिया के हालिया परिवर्तनों के दृष्टिगत नन अलाइंड मूव्मेंट को सदस्यों के मध्य पायी जाने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए एकता का प्रयास करना चाहिए।