29 मई 2014 - 12:29
सीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी।

सीरिया में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए बुधवार को अप्रवासी सीरियाई नागरिकों का मतदान शुरू हो गया है।

सीरिया में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए बुधवार को अप्रवासी सीरियाई नागरिकों का मतदान शुरू हो गया है।
सूचना के अनुसार ईरान, रूस, इंडोनेशिया और अन्य देशों में रह रहे प्रवासी सीरियाई नागरिकों ने बुधवार की सुबह अपने दूतावास में जाकर वोटिंग शुरू कर दी है।
तेहरान में सुबह से ही सीरिया के दूतावास में सीरियाई नागरिक जमा हो गए थे।
फ़्रांस सहित कुछ देशों ने सीरियाई दूतावासों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करवाने से रोक दिया है।