अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में एक विश्वविद्यालय के कैंपस के निकट होने वाली गोलीबारी में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। अमरीकी पुलिस का कहना है कि यह घटना शुक्रवार की रात सांता बारबरा नगर के इस्लाविस्ता क्षेत्र में हुई। यह क्षेत्र यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया सांता बारबरा के निकट है। इस क्षेत्र में अधिकतर छात्र ही रहते हैं। बताया जाता है कि इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलेकारी मारे गए।
यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और पुलिस ने लोगों से अपने घरों में ही बने रहने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी की घटनाएं कई जगहों पर हुई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि घटना को देखकर एसा लगता है कि सुनियोजित ढंग से लोगों को मारने की योजना बनाई गई थी।
24 मई 2014 - 19:21
समाचार कोड: 611030

अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में एक विश्वविद्यालय के कैंपस के निकट होने वाली गोलीबारी में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। अमरीकी पुलिस का कहना है कि यह घटना शुक्रवार की रात सांता बारबरा नगर के इस्लाविस्ता क्षेत्र में हुई।