लखनऊः उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य प्रसिद्ध शिया धर्मगुरू मौलाना मंज़र सादिक़ के बड़े बेटे मुहम्मद इब्राहीम उर्फ़ अली महज़ियार ने सेंट क्लेअर स्कूल हरदोई रोड लखनऊ से हाई स्कूल परीक्षा में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की और A10 ग्रेड हासिल किया। स्कूल में शिक्षा के अतिरिक्त अली महज़ियार दीनी शिक्षा में भी रूचि रखते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ के हिस्सा लेते हैं जिसमें उनका अपनी निराली आवाज़ में क़ुरआन पढ़ना हर छोटे बड़े को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
अली महज़ियार की इस सफलता पर उनके रिश्तेदारों और साथियों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस तरह की सफलता में छात्र की मेहनत के साथ साथ माँ बाप के प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं।
ग़ौरतलब है अली महज़ियार ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल करके जहां अपने मां बाप और स्कूल का नाम रौशन किया वहीं शिया समुदाय के लिये भी गर्व का पात्र बने हैं।
23 मई 2014 - 18:57
समाचार कोड: 610764
स्कूल में शिक्षा के अतिरिक्त अली महज़ियार दीनी शिक्षा में भी रूचि रखते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ के हिस्सा लेते हैं जिसमें उनका अपनी निराली आवाज़ में क़ुरआन पढ़ना हर छोटे बड़े को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।