युनाईटेड नेशन की सिक्योरिटी कॉउंसिल ने नाइजेरिया के चरमपंथी संगठन बोको हराम को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में शामिल करते हुए इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सिक्योरिटी कॉउंसिल के सभी सदस्यों के समर्थन के बाद बोको हराम पर प्रतिबंध लगाया गया और उसकी सारी सम्पत्ति सील कर देने का फ़ैसला किया गया है। इस संगठन के सदस्यों की विदेशी यात्रा पर रोक लग गई है और उसे हथियार की सप्लाई के मार्गों को भी बंद कर देने का फ़ैसला किया गया।
नाइजेरिया की सरकार ने युनाईटेड नेशन से मांग की थी कि वह बोको हराम पर प्रतिबंध लगाए। चरमपंथी संगठन ने पिछले महीने लगभग तीन सौ छात्राओं का अपहरण कर लिया था जिन्हें अब तक रिहा नहीं कराया जा सका है। संगठन ने और भी कई बड़े हमले किए हैं।
बोको हराम को चरमपंथी इस्लामी संगठन कहा जाता है लेकिन नाइजेरिया के सूत्रों का कहना है कि यह ऐसा आतंकवादी संगठन है जिसमें बहुत बड़ी संख्या ग़ैर मुस्लिमों की है।
23 मई 2014 - 17:58
समाचार कोड: 610748