नाइजीरिया की सरकार ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से बोको हराम को आतंकवादी संगठनों की सूची में सम्मिलित करने की मांग की है। यह बात संयुक्त राष्ट्रसंघ में नाइजीरिया की प्रतिनिधि जोयगोगू ने कही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी आवश्यक दस्तावेज़ सुरक्षा परिषद को उपलब्ध करा दिए गए हैं। नाइजीरिया की प्रतिनिधि ने जोयगोगू ने कहा कि राष्ट्रसंघ की ओर प्रतिबंध लगने की स्थिति में बोको हराम से जुड़े लोगों तथा कारोबारी संगठनों के विरुद्ध प्रतिबंध लग जाएंगे। एसे में उनके बैंक ख़ाते फ़्रीज़ कर दिए जाएंगे और इस संगठन से जुड़े व्यक्तियों को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस संगठन पर हथियारों की आपूर्ति का भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
बताया जाता है कि नाइजीरिया में किए गए कई आतंकवादी आक्रमणों के पीछे बोको हराम का हाथ रहा है। इसको अफ़्रीका में अलक़ाएदा की एक शाखा के रूप में जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम की हिंसक गतिविधियों में तेज़ी से वृद्धि हुई है।
22 मई 2014 - 18:02
समाचार कोड: 610619

नाइजीरिया की सरकार ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से बोको हराम को आतंकवादी संगठनों की सूची में सम्मिलित करने की मांग की है। यह बात संयुक्त राष्ट्रसंघ में नाइजीरिया की प्रतिनिधि जोयगोगू ने कही है।