ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने वियाना में ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से मुलाकात और बातचीत की।
ईरानी विदेश मंत्री ने इस बैठक में दोनों देशों के आपसी सम्बंधों में उन्नति के संबंध में चर्चा की। ईरानी विदेश मंत्री ग्रुप 5+1 ग्रुप के साथ परमाणु वार्ता के सम्बंध में वियाना में हैं ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ कर रहे हैं जबकि ग्रुप 5+1 का नेतृत्व यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एशटोन कर रही हैं।
ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम पर व्यापक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ईरान और छह विश्व शक्तियों में तीन दिवसीय वार्ता के पहला चरण शुरू हो गया है। वार्ता में ऐसा मसौदा तैयार करने की कोशिश की जाएगी जिसमें ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु समस्या का व्यापक हल निकल सके।
ईरान और विश्व शक्तियों के बीच अंतिम परमाणु समझौते के लिए फरवरी से बातचीत जारी है। ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ का कहना है कि हम परमाणु हथियारों की खोज में नहीं थे और न हैं लेकिन ईरानी जनता के शांतिपूर्ण परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे।
16 मई 2014 - 17:42
समाचार कोड: 609111

ईरानी विदेश मंत्री ग्रुप 5+1 ग्रुप के साथ परमाणु वार्ता के सम्बंध में वियाना में हैं ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ कर रहे हैं जबकि ग्रुप 5+1 का नेतृत्व यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एशटोन कर रही हैं।