फ़िलिस्तीन के नकबह दिवस के अवसर पर होने वाले प्रदर्शनों पर ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में दो फ़िलिस्तीन शहीद हो गये।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी तट के रामल्लाह नगर के निकट औकर सैन्य जेल के निकट फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के मध्य होने वाली झड़पों में दो फ़िलिस्तीन शहीद हो गये।
फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्र ने बताया कि 17 वर्षीय मुहम्मद औवदह के सीने में गोली लगी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जो बाद में शहीद हो गया। इसी प्रकार एक अन्य बीस वर्षीय मुसअअब नवारा भी अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद शहीद हो गया।
ज्ञात रहे फ़िलिस्तीन की जनता 66वां नकबह दिवस मना रही है। इस दिन इस्लामी जगत फ़िलिस्तीन के अनेक गावों और शहरों में होने वाले जनसंहार को याद करती है जिसमें सैकड़ों की संख्या में फ़िलिस्तीनी नागरिक, ज़ायोनियों के हाथों मारे गए थे जबकि लाखों फ़िलिस्तीनी विस्थापित हुए थे। इन वर्षों के दौरान फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की संख्या साठ लाख तक पहुंच चुकी है जो अनेक देशों में रह रहे हैं।
ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के 800 से अधिक शहरों और गांवों को ध्वस्त करके वहां पर यहूदी बस्तियों का निर्माण कर दिया है।
15 मई 2014 - 18:17
समाचार कोड: 608905
पश्चिमी तट के रामल्लाह नगर के निकट औकर सैन्य जेल के निकट फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के मध्य होने वाली झड़पों में दो फ़िलिस्तीन शहीद हो गये।