ईरान के थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि थलसेना देश व राष्ट्र की रक्षा के लिए हर समय तैयार है।
जनरल अहमद रजा पोरदस्तान ने आज थल सेना के कमांडरों के बारहवें सम्मेलन में कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं जिसके पास दुनिया के नवीनतम उपकरण और आठ वर्षीय प्रतिरक्षा का अनुभव है हर तरह के खतरों का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं।
जनरल पोरदस्तान ने कहा कि आज दुश्मन के ख़तरे नए रूप में प्रकट हो रहे हैं और अतीत की तुलना में इनमें अंतर आ गया है। उन्होंने कहा कि थल सेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए देश के आंतरिक संसाधनों और स्रोतों से सहायता ले रही है।
15 मई 2014 - 13:53
समाचार कोड: 608836