8 मई 2014 - 15:33

ईरान जेनेवा समझौते के अनुसार आगे बढ़ रहा है और ईरान नें अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को बिल्कुल आश्वस्त कर दिया है क्योंकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम में किसी तरह का कोई विचलन नहीं पाया जाता है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयार्क में ग्रुप 5+1 और इस्लामी रिपब्लिक ईरान के बीच विशेषज्ञ स्तर पर बातचीत शुरू हो गई है।

सूचनाओं के अनुसार बातचीत दो दिन मंगलवार और बुधवार को जारी रहेगी। यह बातचीत विशेषज्ञ स्तर पर हो रही है जबकि अगले सप्ताह 13 मई को वियाना में ग्रुप 5+1 और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होगी जिसमें एक विस्तृत समझौते तक पहुँचने की कोशिश की जाएगी। ईरान जेनेवा समझौते के अनुसार आगे बढ़ रहा है और ईरान नें अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को बिल्कुल आश्वस्त कर दिया है क्योंकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम में किसी तरह का कोई विचलन नहीं पाया जाता है और ईरान का परमाणु कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु एजेंसी की देखरेख में जारी है जिसके बारे में अमरीका की चिंता को राजनीतिक चिंता माना जा रहा है।