13 अप्रैल 2014 - 16:39
इमाम अली अ. से संबंधित कलमी कुरान को प्रकाशित करने का फैसला।

नजफ़े अशरफ़ (इराक) में हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम से संबंधित कलमी कुरान के नुस्ख़े को प्रकाशित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम से संबंधित कलमी कुरान को नजफ़े अशरफ़ में प्रकाशित किया जाएगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नजफ़े अशरफ़ (इराक) में हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम से संबंधित कलमी कुरान के नुस्ख़े को प्रकाशित किया जाएगा।
हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम के पाक रौज़े के बोर्ड ने हाथ से लिखे हुए इस्लामी नुस्खों को प्रकाशित करने का फैसला किया है और इस कुरान के नुस्खे का प्रकाशन इसी सिलसिले की एक कड़ी है।
इराकी शियों के वक़्फ़ विभाग के प्रमुख सैयद सालेह अलहैदरी ने कहा कि हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम की ऐतिहासिक हैसियत और आपके रौज़े के इतिहास को सुरक्षित रखने के सिलसिले में उठाया गया एक कदम है।
उन्होंने कहा कि पहली हिजरी शताब्दी का यह हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम से संबंधित कुरानी नुस्खा नायाब है।
उन्होंने कहा कि इस कुरान के प्रकाशित किए गए नुस्खे हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत करने वालों में बांटे जाएंगे।

टैग्स