मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि अमरीका नें सऊदी अऱब के सहयोग से सीरिया से जुड़े हुए जार्डन के इलाक़े में सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने का ऐलान करते हुए कहा है कि अमरीका सऊदी अरब के सहयोग से इस्राईल विरोधी देशों को हर सम्भव कमज़ोर करने की तलाश व कोशिश जारी रखेगा। अमरीकी फ़ौजी सूत्रों के अनुसार बाग़ियों को ज़मीन से आसमान तक मार करने वाले मीज़ाइल उपलब्ध कराए जाएंगे। अमरीका सीरिया में आतंकवादियों द्वारा सीरिया की सरकार का तख़्ता उलटने की कोशिश कर रहा है। अमरीकी सरकार नें आतंकवादियों को सऊदी अरब के सहयोग से सैन्य प्रशिक्षण देने का भी फ़ैसला किया है। अमरीकी फ़ौज जार्डन में आतंकवादियों को ट्रेनिंग देगी। अरब सूत्रों के अनुसार अमरीका सऊदी अऱब के सहयोग से ऐसे देशों और संगठनों को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहा है जो इस्राईल के ख़िलाफ़ हैं।
9 अप्रैल 2014 - 05:12
समाचार कोड: 601417
अमरीका सीरिया में आतंकवादियों द्वारा सीरिया की सरकार का तख़्ता उलटने की कोशिश कर रहा है। अमरीकी सरकार नें आतंकवादियों को सऊदी अरब के सहयोग से सैन्य प्रशिक्षण देने का भी फ़ैसला किया है