सीरिया में कई नगरों में आम लोगों ने इस देश की सेना के समर्थन और आतंकवादी गुटों की उपस्थिति के ख़िलाफ़ रैली निकाली।
सीरियाई समाचार एजेंसी साना के अनुसार कल पश्चिमी सीरिया के अलहफ़्फ़ा शहर के निवासी हाथों में सीरिया का झंडा उठाए सरकार और सेना के समर्थन में नारा लगा रहे थे। इस रैली में भाग लेने वालों ने आतंकवाद से निपटने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जो नेटो के पिट्ठुओं के समर्थन से सीरिया में जारी है। इसी प्रकार उन्होंने बल दिया कि सीरिया की जागरुक जनता दुश्मनों के षड्यंत्रों का मुक़ाबला करेगी।
इसी प्रकार की रैली सीरिया के पूर्वोत्तरी प्रांत हस्का के क़ामशली शहर में जनता ने निकाली और भाग लेने वालों ने सेना के समर्थन की घोषणा करते हुए बल दिया कि सेना के संघर्ष से दुश्मनों के ख़िलाफ़ जीत का वक़्त क़रीब आ गया है।
पश्चिमी सीरिया के सुवैदा शहर के निवासियों और कुछ संगठनों ने भी कल एक रैली निकाली जिसमें विदेश समर्थित आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना के सफलता में नारे लगाए।
7 अप्रैल 2014 - 10:31
समाचार कोड: 601156
सीरिया में कई नगरों में आम लोगों ने इस देश की सेना के समर्थन और आतंकवादी गुटों की उपस्थिति के ख़िलाफ़ रैली निकाली।