6 अप्रैल 2014 - 19:32
ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच बातचीत का सिलसिला जारी

आई ए ई ए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी नें जुमे की शाम को बताया कि विशेषज्ञों के बीच बातचीत जारी है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान और ग्रुप 5+1 के विशेषज्ञों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। आई ए ई ए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी नें जुमे की शाम को बताया कि विशेषज्ञों के बीच बातचीत जारी है। नजफ़ी नें कहा कि बातचीत के परिणामों की रिपोर्ट दोनों टीमों के प्रमुख, मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और कैथ्रीन एश्टेन को पेश की जाएगी। यह बातचीत जेनेवा समझौते के अन्तिम क़दमों के बारे में हो रही है।

टैग्स