30 मार्च 2014 - 19:30
सीरियाई सेना में आतंकवादियों को पहुंचाया भारी नुक़सान।

सीरिया की सेना ने इस देश में पश्चिम में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक हज़ार से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

सीरिया की सेना ने इस देश में पश्चिम में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक हज़ार से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया।दमिश्क़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी लाज़ेक़िया में हथियारबंद तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ जारी झड़पों में एक हज़ार से अधिक तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं। इसी बीच लेबनान के अनमिनार टीवी चैनेल ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया की सेना ने इस देश के पश्चिमी क्षेत्र के कई गांवों को आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है।दूसरी ओर तुर्की की सेना ने लाज़ेक़िया से भाग कर आने वाले अरब और सीरियाई आतंकवादियों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। तुर्की ने केवल योरोपीय आतंकवादियों के लिए अपनी सीमाओं को खुला छोड़ रखा है। सीरिया की लोकतांत्रिक सरकार को गिराने के लिए तुर्की, आतंकवादियों की खुल कर सहायता कर रहा है। इस कार्य में तुर्की के अतिरिक्त सऊदी अरब, क़तर और कुछ अन्य देश भी सम्मिलित हैं।