पाकिस्तान की एक सिनेटर सुग़रा इमाम नें सऊदी अरब की तरफ़ से पाकिस्तान को मिलने वाली डेढ़ अरब डॉलर की मदद पर चिंता व्यक्त की है। फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार सिनेटर सुग़रा इमाम नें सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रियाज़ की आर्थिक मदद इस्लामाबाद को नए युद्ध में खीचने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ नें भी अमरीका से 120 अरब डॉलर लेकर पाकिस्तान को ऐसे युद्ध में शामिल कर दिया था जिसका पाकिस्तान से कोई सम्बंध नहीं था। उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ नें कहा है कि पाकिस्तान, सीरिया के गृहयुद्ध में तटस्थ है और वह इस बात की इजाज़त नहीं देगा कि पाकिस्तान हथियार, सऊदी अरब के ज़रिये सीरिया के विरोधियों तक पहुँचाए। उनके इस बयान बाद भी पाकिस्तान के जानकार और राजनीतिक लोगों नें पाकिस्तान को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के हवाले से सऊदी अरब की नियत पर शंका व्यक्त की है।
19 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514437
पाकिस्तान की एक सिनेटर सुग़रा इमाम नें सऊदी अरब की तरफ़ से पाकिस्तान को मिलने वाली डेढ़ अरब डॉलर की मदद पर चिंता व्यक्त की है।