16 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514321
लेबनान में अरबी बअस पार्टी के एक उच्च पदाधिकारी नें सऊदी अरब पर फ़िलिस्तीन के मामले के ख़िलाफ़ साज़िशें रचने का आरोप लगाया है
लेबनान में अरबी बअस पार्टी के एक उच्च पदाधिकारी नें सऊदी अरब पर फ़िलिस्तीन के मामले के ख़िलाफ़ साज़िशें रचने का आरोप लगाया है। आसिम क़ानसूह नें लेबनान की अल शरक़ुल जदीद न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ अरब देश और सऊदी अरब फ़िलिस्तीन मुद्दे के ख़िलाफ़ एक साज़िशी रोल अदा करने में लगे हुए हैं और फ़िलिस्तीन के मामले की समाप्ति के लिये इस्राईल की साज़िशों को पूरा करने में लगे हुए हैं। लेबनान की अरबी बअस पार्टी के सदस्य नें फ़िलिस्तीनियों की तरफ़ से प्रतिरक्षा के तौर पर दाग़े गए राकेटों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी लोग इस्राईल के द्वारा किये जा रहे हमलों का जवाब देंगे। स्पष्ट रहे कि कुछ प्रतिरोध करने वाले फ़िलिस्तीनी संगठनों नें पिछले दिनों ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी ठिकानों पर दसियों राकेट फ़ायर किये हैं।