यूरोपीय यूनियन में विदेशी नीति विभाग की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन नें आज तेहरान में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति हसन रूहानी नें कहा कि संयुक्त हितों के आधार पर यूरोप के साथ सहयोग करना इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पॉलिसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ईरान यूरोप के साथ आर्थिक सम्बंध दोबारा शुरू करने के लिये तैयार है। राष्ट्रपति हसन रूहानी नें कैथ्रीन एश्टोन के तेहरान दौरे को ईरान के साथ सम्बंध बढ़ाने के लिये यूरोपीय यूनियन की तरफ़ से सकारात्मक क़दम बताया। उन्होंने ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच होने वाली परमाणु वार्ता की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति से सही तरह से निकलने के बाद सभी पक्ष एक महत्वपूर्ण और स्ट्रॉटेजिक स्टेप में चले जाएंगे और इस मामले में एक स्थाई समझौते तक पहुँच सकते हैं। कैथरीन एश्टोन नें कहा कि ईरान का दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण दौरा है जिसमें उन्हें ईरान के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने का मौक़ा मिला।
9 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 512789
यूरोपीय यूनियन में विदेशी नीति विभाग की प्रमुख कैथ्रीन एश्टोन नें आज तेहरान में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी से मुलाक़ात की।