8 मार्च 2014 - 20:30
सऊदी अरब क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद फैलाने का ज़िम्मेदार।

ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल मालिकी नें फ़्राँसीसी टीवी के साथ बातचीत में सऊदी अरब की आतंकी पॉलीसियों पर कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा है कि सऊदी सरकार विभिन्न अरब देशों में आतंकवाद फैलाने के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आतंकवाद फैलाने के लिये ज़िम्मेदार है

ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल मालिकी नें फ़्राँसीसी टीवी के साथ बातचीत में सऊदी अरब की आतंकी पॉलीसियों पर कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा है कि सऊदी सरकार विभिन्न अरब देशों में आतंकवाद फैलाने के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आतंकवाद फैलाने के लिये ज़िम्मेदार है। नूरी अल मालिकी का कहना था कि सीरिया, ईराक़, लेबनान और लीबिया के अलावा विभिन्न देशों में भी आतंकवादियों को सऊदी अरब का पूरा समर्थन और मदद हासिल है। मालिकी नें सऊदी अरब के साथ साथ क़तर पर भी आरोप लगाया कि वह ईराक़ में आतंकवाद फैलाने वाले संगठनों को मदद उपलब्ध करा रहा है। ईराक़ी प्रधानमंत्री नें कहा कि सऊदी अरब और क़तर दोनों अरब देशों और पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अधिकारी कई बार आतंकवादियों का समर्थन करने और उन्हें मदद पहुँचाने की बात स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ईराक़, सीरिया, मिस्र, लीबिया, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादियों को सऊदी अरब का पूरा समर्थन हासिल है।