संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि नें सऊदी अरब के समर्थक आतंकवादियों के हौलनाक अपराधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि वहाबी आतंकवादियों नें सीरिया की जनता के ख़िलाफ़ भयानक अपराध किये हैं। सऊदी वहाबी आतंकवादियों नें बच्चों और औरतों को भी माफ़ नहीं किया। पिछले तीन दशक़ों से सीरिया मानवीय अधिकारों, महिलाओं के अधिकारों और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के हवाले से एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली देश बन गया था लेकिन आतंकवादियों नें सऊदी अरब, क़तर, इस्राईल और अमरीका की मदद से सीरिया की जनता के ख़िलाफ़ भयानक अपराध किये हैं। इन में से कुछ देशों को अपनी ग़लती का एहसास हो गया है और अब वह ख़ुद आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कड़े क़ानून बना रहे हैं लेकिन सीरिया के ख़िलाफ़ सऊदी अऱब नें बहुत ही गिरा हुआ और अमानवीय रोल अदा किया है जिसे सीरिया की जनता कभी भुला नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब न केवल सीरिया में बल्कि ईराक़, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भी आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है।
7 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 512169
संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि नें सऊदी अरब के समर्थक आतंकवादियों के हौलनाक अपराधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि वहाबी आतंकवादियों नें सीरिया की जनता के ख़िलाफ़ भयानक अपराध किये हैं।